{"_id":"fdc63059f4defc36cfcd8d44742417fe","slug":"traders-marches-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस निकाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस निकाला
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
Updated Thu, 25 Dec 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के विरोध में बुधवार को जिला उद्योग
विज्ञापन
व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को नगर में जुलूस निकाला। इस दौरान
व्यापारियों ने उत्पीड़न, शोषण व व्यापारियों की हत्या की घटनाओं को रोकने
में नाकाम प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
साथ ही भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। अंत में व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम सदर गिरीश कुमार को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष साधना सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों की मूलभूत समस्याओं को दरकिनार कर रही है, जिससे व्यापारी वर्ग की मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शासन अपराध पर नियंत्रण करने में नाकाम है, जिससे व्यापारी बदमाशों, लुटेरों का शिकार हो रहे हैं। आए दिन व्यापारियों की हत्या हो रही है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण दे रही है।
इसका ज्वलंत उदाहरण भ्रष्ट चीफ इंजीनियर यादव सिंह है, जिसने जनता के करोड़ों रुपये हजम कर लिए हैं। बावजूद इसके सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई करने में सुस्ती दिखा रही है। कहा कि पंजीयन के नाम पर व्यापारियों से धन वसूली की जा रही है।
इसमें इजहार अंसारी, विद्यासागर गुप्ता, संतोष जायसवाल, दिलीप सोनकर, अमित गुप्ता, कन्हैया मोदनवाल, नारायण दास, बनारसी अग्रहरि, संदीप आदि शामिल रहे।