{"_id":"574f3eda4f1c1b7d2810b4b1","slug":"traders-laid-off-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने बंद रखीं दूकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने बंद रखीं दूकानें
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Thu, 02 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
जुलूस निकालते व्यापारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साप्ताहिक बंदी के दिन सोमवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने व दूकानों के छज्जे एवं पोस्टर फाड़े जाने से नाराज व्यापारियों ने बुधवार को नगर की दूकानें बंद रखी। साथ ही जुलूस निकाल कर नगर भ्रमण किया और प्रशासन विरोधी नारे लगाये। चेताया कि भविष्य में दुकानदारों का उत्पीड़न किया गया तो आर पार की लड़ाई होगी।
सोमवार की शाम चार बजे तहसील प्रशासन, नगर पालिका ने पुलिस के सहयोग से नगर के जीटी रोड के किनारे अतिक्रमण के नाम पर उसे हटाने का अभियान चलाया था। इस अभियान में दूकानों के छज्जे, टिन शेड व पोस्टर तोड़फोड़ दिये थे। इससे नाराज व्यापारियों ने बुधवार को बंदी रखा व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले जुलूस निकाला। जो नगर भ्रमण करने के बाद सभा की। जुलूस में बसपा विधायक बब्बन चौहान भी शामिल रहे। इस अवसर पर हुई सभा में उन्होंने कहा कि प्रशासन के लोगो द्वारा अपने जद में रहकर व्यापार कर रहे लोगों की दुकानों पर बुल्डोजर चलाया गया और अधिकारियों ने व्यापारियों का अपमान भी किया। व्यापारियों ने जांच कराये जाने की मांग भी की और एक पत्रक डीएम को प्रेषित भी किया।