फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   traders besiege to Xen

व्यापारियों ने एक्सईएन को घेरा

Sat, 13 Feb 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 13 Feb 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
traders besiege to Xen
बिजली विभाग नगर में मीटर रीडिंग के नाम पर मनमानी कर रहा है और घर के बाहर
विज्ञापन
मीटर लगाने, लोड बढ़ाने और बकाया वसूलने के नाम पर अवैध वसूली कर रही है।

यह आरोप लगाकर व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अधिशासी अभियंता का घेराव किया। इस दौरान भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। बाद में मांगों से संबंधित ज्ञापन एक्सईएन को सौंपा।


पिछले कई माह से बिजली विभाग नगर में मीटर को घर से बाहर लगाने, लोड बढ़ाने ओर बकाया वसूलने के लिए अभियान चला रखा है। रोज किसी न किसी इलाके में कर्मचारी अभियान को अंजाम दे रहे हैं। इस अभियान के दौरान उपभोक्ताओं को डराया धमकाया जा रहा है।


साथ ही व्यवसायियों को भी व्यवसायिक विद्युत उपयोग के नाम पर परेशान किया जा रहा है।

इससे नाराज व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अधिशासी अभियंता विद्युत एश्वर्य सिंह रघुवंशी का घेराव किया। इस दौरान व्यापारियों ने एक्सईएन को बताया कि विद्युत कर्मचारी और अधिकारी उपभोक्ताओं का शोषण कर रहे हैं।


बिजली बिल में तमाम त्रुटियां आ रही है। इन्हें सुधारने के नाम पर भी वसूली की जारही है। घर के बाहर मीटर लगाया जा रहा है लेकिन इसके सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं ली जा रही है। इस पर एक्सईएन ने आश्वासन दिया कि मीटर के क्षति की जिम्मेदारी   विभाग की होगी।


अवैध वसूली की जांच की जाएगी। इस पर घेराव खत्म कर दिया गया। इसमें रमेश जायसवाल, राजेश        जायसवाल, भानू तिवारी, भीम मोदी, संजय कन्नौजिया, जितेन्द्र गुप्ता, संजय, डब्लू, मुरारी, मुकेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed