फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Trader attacked and robbed of 1.20 lakh.

Chandauli News: व्यापारी पर हमला कर 1.20 लाख रुपये लूटे

Sun, 04 Oct 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Trader attacked and robbed of 1.20 lakh.
सर पर लगी चोट को दिखाता व्यापारी रतन बरनवाल। संवाद
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के बलुआ सराय-रानेपुर मार्ग पर टेढ़की पुलिया के पास शुक्रवार रात बदमाशों ने व्यापारी को लाठी-डंडे से हमला कर 1.20 लाख रुपये लूट लिए। सिर में चोट लगने से व्यापारी घायल हो गया। घटना के बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर रानेपुर की ओर भाग गए। पीड़ित ने बलुआ थाने पहुंचकर तहरीर दी है। वहीं, घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

बलुआ सराय गांव निवासी रतन बरनवाल चहनिया कस्बे में पतंजलि के थोक व्यापारी हैं। शुक्रवार रात वह सकलडीहा से व्यापारियों से बकाया रकम का तगादा कर बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि सराय-रानेपुर मार्ग पर तिराहे से कुछ दूरी पर चार मुंह बांधे बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। इसके बाद लाठी-डंडे से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से वह सड़क पर गिर पड़े। बदमाशों ने उनके झोले और पर्स में रखे करीब 1.20 लाख रुपये निकाल लिए और रानेपुर की ओर भाग गए।
विज्ञापन

किसी तरह बलुआ थाने पहुंचे रतन बरनवाल ने पुलिस को घटना की जानकारी और तहरीर दी। व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव ने कहा कि व्यापारियों के साथ हो रही घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने जल्द घटना का खुलासा कर बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रभावी कार्रवाई न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed