फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Women observed a waterless fast for the long life of their children.

Chandauli News: संतान की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

Sun, 04 Oct 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Women observed a waterless fast for the long life of their children.
जिउतिया पर पीडीडीयू नगर के पटेल नगर में कथा सुनतीं महिलाएं। संवाद
पीडीडीयू नगर। संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने शनिवार को जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत रखा। दिनभर निर्जला व्रत रहकर माता दुर्गा और राजा जीमूतवाहन की विधि-विधान से पूजा की और कथा सुनी। शाम होते ही तालाबों, पोखरों और नदियों के तट पर पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

व्रत के लिए महिलाओं ने पहले ही फल, फूल, पूजन सामग्री और जिउतिया की खरीदारी कर ली थी। शनिवार को सुबह से ही घरों में पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थीं। दोपहर बाद महिलाओं ने सूप और थाल में फल, फूल, धूप, नैवेद्य सहित अन्य पूजन सामग्री सजाई और परिवार के साथ जलाशयों के तट पर पहुंचीं। कई महिलाएं ढोल-नगाड़ों के साथ समूह में तालाबों और पोखरों के किनारे पहुंचीं।
विज्ञापन

नगर के मानसनगर स्थित मानसरोवर तालाब, राम मंदिर, मालगोदाम पोखरा, दामोदरदास पोखरा, वेस्टर्न बाजार स्थित विश्वकर्मा मंदिर और रविनगर स्थित काली मंदिर सहित कई स्थानों पर महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने पहले कलश स्थापित किया। इसके बाद कुश से राजा जीमूतवाहन की प्रतिमा बनाई और माता दुर्गा का आह्वान कर विधि-विधान से पूजन किया। चकिया क्षेत्र में भी महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काली मंदिर पोखरे पर भी महिलाओं की भीड़ रही। इसी तरह शिकारगंज पोखरा, गरई नदी, पथरहवा, मूसाखाड़ बांध, मुजफ्फरपुर वियर, चंद्रप्रभा नदी, सिकंदरपुर पोखरा पर भी महिलाओं ने पूजा की। सुरक्षा के लिए एसडीएम विकास मित्तल, सीओ अजीत सिंह चौहान और कोतवाल संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में तालाबों, पोखरों और पूजा स्थलों पर पुलिस तैनात रही।

जिउतिया पर पीडीडीयू नगर के पटेल नगर में कथा सुनतीं महिलाएं। संवाद

जिउतिया पर पीडीडीयू नगर के पटेल नगर में कथा सुनतीं महिलाएं। संवाद

जिउतिया पर पीडीडीयू नगर के पटेल नगर में कथा सुनतीं महिलाएं। संवाद

जिउतिया पर पीडीडीयू नगर के पटेल नगर में कथा सुनतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed