{"_id":"6ac162e19da859b26d0bc6a1","slug":"managing-a-crowd-of-over-a-hundred-thousand-women-proved-to-be-a-daunting-task-chandauli-news-c-189-1-svns1012-155631-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: एक लाख से ज्यादा महिलाओं की भीड़ संभालने में छूटा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: एक लाख से ज्यादा महिलाओं की भीड़ संभालने में छूटा पसीना
विज्ञापन
जिउतिया पर्व पर पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर जुटी भीड़। संवाद
पीडीडीयू नगर। जीवित्पुत्रिका के पर्व पर शनिवार को बिहार से गंगा स्नान के लिए वाराणसी जाने वाली व्रती महिलाओं की पीडीडीयू जंक्शन पर भीड़ उमड़ पड़ी। व्यवस्था संभालने में आरपीएफ, जीआरपी और वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों के पसीने छूट गए। शुक्रवार की रात से शनिवार तक एक लाख से ज्यादा महिलाओं की भीड़ ट्रेनों से आई। वार रूम से डीआरएम उदय सिंह मीना के नेतृत्व में रेलवे अधिकारियों और कमांडेंट ने भीड़ नियंत्रण की कमान संभाली।
संतान की दीर्घायु के लिए जिउतिया व्रत रखने वाली महिलाएं गंगा स्नान के लिए बिहार से विभिन्न ट्रेनों से पीडीडीयू जंक्शन पहुंचीं। यहां से महिलाएं सड़क मार्ग से वाराणसी रवाना हुईं। वहीं, बड़ी संख्या में महिलाएं ट्रेनों से काशी, प्रयागराज और अयोध्या भी रवाना हुईं। महिलाओं की भीड़ को संभालने में आरपीएफ और वाणिज्य विभाग के अधिकारियों को पसीना बहाना पड़ा।
निर्जला व्रत रखने वाली महिलाएं शुक्रवार की रात से ही पीडीडीयू जंक्शन पहुंचने लगी थीं। आरा-वाराणसी मेमू, पटना-पीडीडीयू पैसेंजर, पीडीडीयू नगर-बेहरी ऑन सोन पैसेंजर सहित अन्य ट्रेनों से महिलाएं पीडीडीयू जंक्शन पहुंचीं। यहां से आसनसोल-वाराणसी मेमू एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस, धनबाद-लुधियाना गंगा सतलुज एक्सप्रेस, विभूति एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, हिमगिरि एक्सप्रेस आदि ट्रेनों से महिलाएं वाराणसी रवाना हुईं।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, सीएसजी एनके मिश्र और आरपीएफ निरीक्षक अनीता कुमारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम स्टेशन पर व्यवस्था संभालने के लिए जुटी रही। वहीं, डीआरएम कार्यालय में बनाए गए वार रूम से अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे।
कोट-
जिउतिया की वजह से एक लाख से ज्यादा महिला यात्रियों की भीड़ स्टेशन पर जुटी थी। भीड़ को संभालने के लिए मुकम्मल व्यवस्थाएं की गई थी। - एसके सिंह, स्टेशन अधीक्षक