फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   1.14 crore transferred to the accounts of 4,598 students.

Chandauli News: 4,598 विद्यार्थियों के खातों में पहुंचे 1.14 करोड़ रुपये

Sun, 04 Oct 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
1.14 crore transferred to the accounts of 4,598 students.
चंदौली। पूर्वदशम और दशमोत्तर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के खाते में शनिवार को छात्रवृत्ति की धनराशि भेजी गई। लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र प्रदान किए। वहीं, महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया और किया गया और विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र दिए गए।
विज्ञापन

जिले के 4,598 विद्यार्थियों के बैंक खातों में 113.97 लाख रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग के 2,631 विद्यार्थियों को 73.89 लाख, अनुसूचित जाति के 1,155 विद्यार्थियों को 15.17 लाख, अल्पसंख्यक वर्ग के 492 विद्यार्थियों को 15.31 लाख और सामान्य वर्ग के 320 विद्यार्थियों को 9.60 लाख रुपये मिले।
विज्ञापन

महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र सौंपे। जिले के अन्य शिक्षण संस्थानों में भी कार्यक्रम हुए, जिनमें विद्यार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए गए। इस दौरान मुगलसराय विधायक प्रतिनिधि बृजेश सिंह, सीडीओ आर. जगत साई के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed