फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tractor-trolley filled with baratis overturned, three died

Chandauli News: बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, तीन की मौत

Thu, 08 Jun 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley filled with baratis overturned, three died
चकिया। वनभीषमपुर गांव में मंगलवार की देर रात बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली गड्ढे में पलट गई। दो युवकों और एक किशोर की मौत हो गई। आठ अन्य घायल हो गए, जिनका इलाज चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन

शहाबगंज थाना क्षेत्र के भूसी गांव के रामप्रसाद के बेटे की बरात चकिया कोतवाली क्षेत्र के ताला तेंदुई गांव निवासी प्यारेलाल के यहां जा रही थी। मंगलवार की देर शाम बराती ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर जा रहे थे। वनभीषमपुर गांव के पास मुड़ते समय ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। ग्रामीणों ट्राली के नीचे दबे बरातियों को बाहर निकाला। बिहार राज्य के चांद थाना क्षेत्र के चंदा गांव निवासी प्रदीप कुमार (28) की मौत हो चुकी थी। दूसरे घायलों को एंबुलेंस से चकिया स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने चंदा गांव के ही सतीश कुमार (20) को भी मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल शहाबगंज थाना क्षेत्र के भूसी गांव निवासी सदरी के दस वर्षीय पुत्र गोलू को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जहां बुधवार को उसकी भी मौत हो गई। घायल राजेश (32), अभिषेक (14) , गुंजन (15), दीपक कुमार (16), सनी (18), चिंटू (12), बिट्टू कुमार (18) और दीपक (26) का इलाज जिला संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है। चकिया थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी ने बताया शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed