{"_id":"60db61e38ebc3e30de198f48","slug":"tractor-plowing-on-forest-land-caught-chandauli-news-vns597705131","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनभूमि पर जोताई कर रहे ट्रैक्टर को वन विभाग ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनभूमि पर जोताई कर रहे ट्रैक्टर को वन विभाग ने पकड़ा
विज्ञापन
वनभूमि पर जोताई कर रहे ट्रैक्टर को पकड़ा
विभाग की टीम देख कब्जा कर रहे लोग भागे, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सचित्र- 08
संवाद न्यूज एजेंसी
नौगढ़। आरक्षित वन क्षेत्र में सोमवार की रात भगवता नाले के पास वन भूमि को जोताई कर रहे ट्रैक्टर को वन विभाग की टीम ने हल व चैन के साथ पकड़ लिया। वहीं वन भूमि कब्जा करने वाले भाग गए। मामले में वन क्षेत्राधिकारी ने पिता व पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर रामनगर स्थित प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय को ट्रैक्टर जब्त करने के लिए सीजर रिपोर्ट भेजी है।
काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर के मझगांई रेंज के तहत महदेवा कंपार्टमेंट नंबर पांच में सोमवार की रात भगवता नाले के पास अतिक्रमणकारी आरक्षित वन भूमि को ट्रैक्टर से जोतकर खेत बना रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी इमरान खान के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर और हल को कब्जे में ले लिया। वन विभाग की टीम को देख चालक ने बैटरी और तार को खोलकर ट्रैक्टर को पानी से भरे हुए गड्ढे में फंसा दिया और भाग गया। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी से ट्रैक्टर व हल को खींचकर बाहर निकालने के बाद रेंज कार्यालय लाया गया। वन विभाग ने मामले में चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बैरागढ़ निवासी पप्पू यादव व राम नरेश यादव के विरुद्ध वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वन विभाग की टीम में प्रसिद्ध प्रसाद, सद्गुरु वर्मा, शैलेश गुप्ता, आदित्य सिंह, राजकुमार, महेंद्र चौहान शामिल थे।
रिपोर्ट- अशोक जायसवाल
संपादन- धनंजय
बाइट- 1330