फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tractor overturned, laborers fell in canal

गल्ला लदा ट्रैक्टर पलटा, नहर में गिरे मजदूर

Sun, 18 Jul 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Tractor overturned, laborers fell in canal
इलिया(चंदौली)। चकिया कोतवाली क्षेत्र के लतीफशाह बीयर से करीब 500 मीटर की दूरी पर शनिवार को गल्ला लदा एक ट्रैक्टर राइट कर्मनाशा नहर के पास पलट गया। इससे ट्रैक्टर पर बैठे तीन मजदूर नहर में गिर गए। संयोग अच्छा रहा कि मजदूरों को तैरना आता था जिससे वे पानी से निकल कर बाहर आ गए।
विज्ञापन

तियरा गांव के व्यापारी गोपी साहू कौड़िहार गांव से ट्रैक्टर पर गल्ला लादकर मार्केट में बेचने के लिए ले जा रहे थे। ट्रैक्टर के लतीफशाह बीयर से गांधीनगर की तरफ बढ़ते ही ट्रैक्टर ट्राली का पहिया नहर के किनारे मिट्टी में धंस गया। इससे ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से अनाज की बोरियों पर बैठे तीन मजदूर नहर में गिर गए। संयोग अच्छा रहा कि तैरना जाने के कारण सभी मजदूर पानी से निकल कर बाहर आ गए और एक बड़ी घटना टल गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद गड्ढ़े में फंसे ट्रैक्टर को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed