{"_id":"6a7e22c1bdacd571ec06a749","slug":"tractor-march-farmers-and-police-face-off-chandauli-news-c-189-1-svns1011-153011-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर मार्च : किसान और पुलिस आमने-सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर मार्च : किसान और पुलिस आमने-सामने आए
विज्ञापन
सकलडीहा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बृहस्पतिवार को प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च को लेकर किसान यूनियन और पुलिस आमने-सामने आ गई।
किसान यूनियन ने तहसील मुख्यालय तक ट्रैक्टर मार्च निकालने की घोषणा की थी। इस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची गई और किसानों को कैंप कार्यालय भेज दिया। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा। बाद में एसडीएम ने कैंप कार्यालय पहुंचकर किसानों से पत्रक लिया और समझा-बुझाकर शांत कराया।
संयुक्त किसान मोर्चा ने ब्लॉक और तहसील मुख्यालय तक ट्रैक्टर मार्च का आह्वान किया था। किसान यूनियन के पदाधिकारी सुबह से ही तहसील मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय पहुंचने लगे। किसान पेड़ के नीचे चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान कोतवाली पुलिस पहुंची और बिना अनुमति किसी की भूमि पर बैठकर धरना-प्रदर्शन करने पर आपत्ति जताई। पुलिस ने किसानों को वहां से हटाकर कैंप कार्यालय भेज दिया। इससे नाराज किसान पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने लगे।
किसान यूनियन के पदाधिकारी तहसील मुख्यालय तक ट्रैक्टर मार्च निकालने पर अड़े रहे, जबकि पुलिस ने उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी।
कुछ देर बाद बाद एसडीएम आकांक्षा सिंह पहुंचीं। उन्होंने किसानों से वार्ता कर राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक लिया। इसके बाद किसानों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इस दौरान तहसीलदार अनुराग सिंह, नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद, थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद, कस्बा प्रभारी वरुणेंद्र राय, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, रामअवतार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, मनोज यादव रहे।