फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Torn pipeline for 15 days, population of four thousand forced to drink dirty water

चंदौली: 15 दिन से फटी पाइप लाइन, गंदा पानी पीने को मजबूर चार हजार की आबादी

Tue, 14 Feb 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Torn pipeline for 15 days, population of four thousand forced to drink dirty water
नगर के कसाब महाल और इस्टर्न बाजार में पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन पिछले 15 दिनों से फटी हुई है। जिससे वॉर्डों के करीब एक हजार घरों में बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है। यहां रहने वाले चार हजार लोगों की आबादी गंदा पानी पीने को मजबूर है। लेकिन शिकायत के बाद भी नगर पालिका के अधिकारी मूकदर्शन बने हुए हैं और आश्वासन देकर खानापूर्ति कर रहे हैं। अमृत योजना के तहत गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की ओर से नगर में ओवरहेड टैंक बनाने के साथ जगह-जगह ट्यूबवेल लगाए गए थे। इसी क्रम में नगर पालिका परिसर स्थित ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया था। वहीं ओवरहेड टैंक में पानी भरने के लिए कसाब महाल तिराहे पर एक ट्यूबवेल स्थापित किया गया था। इस ट्यूबवेल की मदद से ओवरहेड टैंक भरा जाता है। जहां कसाब महाल, इस्टर्न बाजार वार्डों में रहने वाले करीब चार हजार लोगों के घरों में पानी की सप्लाई होती है। ट्यूबवेल के पास की पाइप लाइन पिछले 15 दिन से फटी हुई पड़ी है। पाइप लीक होने से पानी मिट्टी और अन्य गंदगी घुलकर ओवरहेड टैंक में जा रही है। वहीं पाइप लाइन लीक होने से सड़क पर आसपास पानी भी फैल जा रहा है।
विज्ञापन


नहीं सुन रहे पालिका के अधिकारी
नगर पालिका जनप्रतिनिधि बोर्ड भंग होने के बाद से जनप्रतिनिधियों में अधिकारियों और बाबुओं के प्रति नाराजगी व्याप्त है। कसाब महाल के निवर्तमान सभासद मोहम्मद ईशा खां ने बताया कि 15 दिन से पाइप लाइन ठीक कराने के लिए नगर पालिका के अधिकारियों ओर बाबुओं के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई द्वारा पाइप लाइन की देखभाल किए जाने के बात कहकर अधिकारी पल्ला झाड़ ले रहे है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन



आए दिन पानी की समस्या से जूझ रहे वार्डवासी
नगर में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ होने के बजाय और अधिक खराब हो गई है। जनवरी में नगर के शाहकुटी स्थित ट्यूबवेल की मोटर बोरिंग में गिर जाने से शहर की लगभग 25 हजार की आबादी पानी के लिए तरस गई थी। दस से 12 दिनों बाद निजी ठेकेदार की मदद से पालिकाकर्मी बोरिंग से मोटर को बाहर निकलवा पाए थे। इसके पूर्व पराहुपुर में भी मोटर जल जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



--पानी की पाइप लाइन फटने से सड़क पर कीचड़ हो जा रहा है। वहीं गंदा पानी ओवरहेड टैंक में जा रहा है, इससे पानी में हल्की बदबू आ रही है। जुबैर अहमद, निवासी कसाब महाल


-- कुछ माह पहले ही पानी की पाइप लाइन बिछायी गई थी। 15 दिनों से फटी पाइप लाइन अधिकारियों की लापरवाही से अब तक नहीं बन पायी है। खालिद वकार आबिद , निवासी, कसाब महाल



कसाब महाल तिराहे के पास पानी की फटी पाइप लाइन की मरम्मत की जा रही है। दो दिन के भीतर कार्य पूरा हो जाएगा।-वीरसेन, जेई, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed