{"_id":"5e4450258ebc3ee5aa279c62","slug":"took-stock-of-security-chandauli-news-vns510405166","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीजी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अफसरों संग की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीजी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अफसरों संग की बैठक
विज्ञापन
पड़ाव। गन्ना विकास शोध संस्थान परिसर में पंडित दीनदयाल स्मारक का 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण करेंगे। जिसकी तैयारी तेज हो गई है। बुधवार को जहां मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और डीएम नवनीत सिंह चहल ने स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। वहीं देर शाम पड़ाव स्थित स्मारक स्थल पर एसपीजी भी पहुंच गई। एसपीजी के अधिकारियों ने स्मारक स्थल से लेकर सूजाबाद में बन रहे हेलीपैड का सुरक्षा की दृष्टि से जायजा लिया। साथ ही वाराणसी और चंदौली के अधिकारियों संग बैठक कर तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था को परखा।
बुधवार की देर शाम एसपीजी के अधिकारियों ने स्मारक स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों के साथ एसपीपजी ने दीनदयाल की प्रतिमा के साथ कुंड, प्रवेश द्वार एवं सभा स्थल के लिए मंच के स्थान को देखा। इसके अलावा सूजाबाज पहुंचकर वहां हेलीपैड स्थल की भी गहनता से जांच पड़ताल की। इस दौरान कमिश्नर दीपक अग्रवाल, चंदौली जिला अधिकारी नवनीत सिंह चहल, एसपी हेमंत कुटियाल, वीडीए उपाध्यक्ष राहुल के साथ बैठककर तैयारियों की समीक्षा की। हेलीपैड से लेकर स्मारक स्थल तक सुरक्षा के इंतजाम, वाहनों के आवागमन, मंच की तैयारी पर गहनता से मंथन किया। इससे पहले दोपहर में पहुंचे मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने निरीक्षण किया। वहां चल रहे रंग रोगन के अलावा फर्श की धुलाई और फिनिशिंग का कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं वीडीए के अफसरों ने भी कार्यदायी संस्था के साथ निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिए जाने के निर्देश दिए।
पड़ाव। स्मारक स्थल पर पीएम की सभा के लिए टेंट व मंच बनाने के लिए कार्य शुरू हो गया है। सभा स्थल को जाने वाले मार्ग को ठीक कराया जा रहा है। स्मारक स्थल के आसपास परिसर में फूल पत्तियां सजावट के कार्य कराए जा रहे हैं। दीवा पर लगे पत्थरों को तराशा जा रहा है। कुंड की सफाई में कारिगर अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री जी के उतरने के लिए अघोरेश्वर भगवान राम महा भूति स्थल के समीप सेना की जमीन पर बन रहे तीन हेलीपैड का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। सुबह से शाम तक अधिकारियों और नेताओं के आने का क्रम लगा रहा।