फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Told my wife, I am going to get medicine, and jumped into the Ganga from Balua Bridge

Chandauli News: पत्नी से कहा, दवा लाने जा रहा हूं और बलुआ पुल से गंगा में लगा दी छलांग

Tue, 28 Apr 2026 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Told my wife, I am going to get medicine, and jumped into the Ganga from Balua Bridge
चहनिया। बलुआ गंगा पुल से सोमवार की शाम को वाराणसी के सारनाथ निवासी हरिकेश कुमार (48) ने गंगा में कूदकर जान दे दी। वह पत्नी पन्ना देवी से दवा लेने जाने की बात कहकर निकला था। बलुआ गंगा पुल से उसे छलांग लगाते देखकर नाविकों ने बचाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने गोताखोर मार्कंडेय मांझी को खोजबीन में लगाया। कुछ देर बाद हरिकेश का शव मिला। शव मिलने के बाद पुलिस ने हरिकेश के परिवार वालों को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि हरिकेश कुमार बीमारी से परेशान था। वह आशापुर स्थित एक विधवा आश्रम में नौकरी करता था। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed