फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Toilets built on paper, beneficiaries did not get money

कागज पर बन गए शौचालय, लाभार्थियों को नहीं मिला धन

Thu, 23 Jul 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Toilets built on paper, beneficiaries did not get money
इलिया। क्षेत्र के खोजापुर गांव के ग्रामीणों ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जाने वाले शौचालय का निर्माण कराए बगैर ही धन हड़प लिए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव के रामविल ास विश्वकर्मा, वीरेंद्र, चंद्रदेव, कन्हैया, बलवंत, तेरस, रामबरत, श्यामधार, सोनी बेगम, रामप्रकाश, विश्वनाथ, प्रदीप कुमार, राधा कृष्ण, दुर्गावती, राजेश आदि ने बताया कि शौचालय बनाने के नाम पर वर्ष 2019 में ही 12 हजार रुपये प्रति शौचालय की दर से 15 लाभार्थियों का धन निकाल लिया गया है। लाभार्थियों के खाते में फूटी कौड़ी तक नहीं डाली गई है जबकि इनके शौचालयों को पूर्ण दिखाया गया है जबकि कोई भी शौचालय पूर्ण नहीं हैं शिकायत के बाद भी जिला से लेकर विकास खंड कार्यालय तक कोई भी अधिकारी शौचालय जांच के नाम पर मौके पर नहीं आया है। जिस पर लाभार्थियों ने एसडीएम, डीपीआरओ सहित अन्य अधिकारियों को मामले की जांच करने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर मामले की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed