फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Today will do it yourself and others will vote

आज खुद करेंगे और दूसरों से भी कराएंगे मतदान

Wed, 08 Mar 2017 01:26 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 08 Mar 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
Today will do it yourself and others will vote
सामग्री का मिलान करते कर्मचारी।
इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं। अब बारी है सोच समझकर अपना  जनप्रतिनिधि चुनने की। बुधवार को लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बनने के  लिए 13,73, 792 मतदाता 907 मतदान केंद्रों के 1413 बूथों पर अपने  मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में  कुल 44 उम्मीवार मैदान      में हैं।
विज्ञापन

  शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान  कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। 19 जोन और 109 सेक्टरों में  जिले को बांटते हुए वोटरों की क्षमता और संवेदनशीलता के आधार पर मतदान  केन्द्रों को अलग-अलग दो सामान्य और जटिल श्रेणियों में बांटा गया है। सुरक्षा बलों और  पुलिस के जवानों के साथ मतदान की समाप्ति तक जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के  साथ माइक्रो आब्जर्वर भी तैनात रहेंगे। देर रात जिलाधिकारी कुमार प्रशांत तथा  पुलिस अधीक्षक दीपिका तिवारी ने मतदान केन्द्रों का जायजा लिया। उप जिला  निर्वाचन अधिकारी सह एडीएम वित्त तथा राजस्व राजेंद्र सिंह ने बताया कि अपडेट  हुई वोटर लिस्ट के बाद विधानसभा का चुनाव चार सीटों के  कुल 13,73,792 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जोनल तथा  सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक-एक वीडियोग्राफी तथा हैडीकैम टीमे चलेंगी, जो मतदान केन्द्रों पर होने वाली हर छोटी बड़ी गतिविधियों को कैमरे में कैद करेंगे। बुधवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरु हो जाएगा। इसके पहले हर मतदान केन्द्रों पर बने पोलिंग बूथ पर सुबह छह बजे माइक्रोआब्जर्वर की मौजूदगी में पोलिंग पार्टियों को अनिवार्य तौर पर माकपोल कराना होगा। जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने बताया कि मतदान के बाद सभी पोलिंग पार्टियां ड्यूटी वाहन से समस्त निर्वाचन सामग्री के साथ नवीन कृषि मंडी चंदौली पहुंचकर इवीएम, शील्ड, अभिलेख तथा वीवी पैट जमा कराएंगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed