{"_id":"696a98b193258a971e0e89d9","slug":"today-six-districts-will-get-the-gift-of-integrated-court-complex-chandauli-news-c-189-1-svns1010-142584-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: आज छह जिलों को मिलेगी एकीकृत न्यायालय परिसर की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: आज छह जिलों को मिलेगी एकीकृत न्यायालय परिसर की सौगात
विज्ञापन
चंदौली में सीजेआई व मुख्यमंत्री की सभा के लिए तैयार पंडाल। संवाद
- फोटो : एसपी कार्यालय का निरीक्षण करते पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ रेंज किरण यश।
पीडीडीयू नगर। चंदौली जिले के न्यायिक इतिहास में शनिवार को नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। यहां से देश के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के छह जनपदों के एकीकृत न्यायालय परिसर का शिलान्यास करेंगे। इनमें चंदौली के अलावा महोबा, अमेठी, शामली, हाथरस और औरैया शामिल हैं।
जिला मुख्यालय चंदौली में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को शुक्रवार को अंतिम रूप देने में प्रशासन और पुलिस के अधिकारी जुटे रहे। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुबह डीआईजी वैभव कृष्ण, एडीजी पीयूष मोर्डिया, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे और अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने कार्यक्रम स्थल और रूट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग और आपात सेवाओं की समीक्षा की। शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही शहर में विशेष अभियान चलाकर सफाई कराई गई।
-- -- -- -- -
286 करोड़ की लागत से बनेगा न्यायालय भवन
चंदौली में 286 करोड़ रुपये जिला न्यायालय भवन का निर्माण कराया जाएगा। यह नौ मंजिल का अत्याधुनिक भवन होगा। इसमें 37 न्यायालय कक्ष, अधिवक्ताओं के लिए चैंबर, सभागार, पार्क, फूड कोर्ट और पार्किंग की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
ऑनलाइन होगा शिलान्यास
एडीजी पीयूष मोर्डिया ने बताया कि चंदौली में होने वाले कार्यक्रम में महोबा, अमेठी, शामली, हाथरस और औरैया के एकीकृत न्यायालय परिसर का शिलान्यास ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए तकनीकी और सुरक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।