फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   today rathyatra mela, prepration is completed

रथयात्रा मेला आज से, तैयारी पूरी

Sun, 25 Jun 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली Updated Sun, 25 Jun 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
today rathyatra mela, prepration is completed
भगवान जगन्नाथ रथयात्रा - फोटो : फाइल फोटो
नगर में तीन दिवसीय रथयात्रा मेला की तैयारी पूरी हो गई है। रविवार को नगर के पापड़िया मठ राममंदिर से भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन शुभद्रा का रथ निकाला जाएगा। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। रथ को रंग रोगन कर तैयार कर दिया गया है और मेला स्थल पर भी सजावट आदि की गई है।
विज्ञापन

रथ यात्रा मेला कमेटी के बैनरतले रविवार की शाम पांच बजे पापडिया मठ राम मंदिर से शाम पांच बजे भक्त भगवान जगन्नाथ का रथ खींच कर नया रेलवे स्टेशन गेट के समीप  दक्षिणी पटरी पर पहुंचाएंगे। यहां पूरी रात मेला लगेगा। यहां भक्त भगवान के दर्शन पूजन करेंगे और प्रसाद का वितरण किया जाएगा। रात सात बजे से आठ बजे  तक रामायण पाठ और रात दस बजे से सुबह छह बजे तक वाराणसी के ज्ञानी यादव और सोनभद्र की गीता रानी के बीच बिरहा का मुकाबला होगा। इस दौरान यहां भव्य मेला लगेगा।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिहाज से जीटी रोड पर दक्षिणी पटरी पर पूरी रात आवागमन रोक दिया जाएगा और बाएं पटरी से यातायात व्यवस्था सुचारू रहेगी। सोमवार की सुबह भक्त यहां से रथ खींच कर दामोदर दास पोखरा पहुंचाएंगे। यहां दिन भर दर्शन पूजन होगा और मेला लगेगा। शाम को पांच से छह बजे तक कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात आठ बजे रथ को भक्त रेलवे स्टेशन के समीप काली मंदिर पर पहुंचाएंगे। यहां दर्शन पूजन और भजन कीर्तन होगा। 27 जून की सुबह सात बजे रथ को भक्त खींच कर पापड़िया मठ राम मंदिर पहुंचाएं। इस तरह तीन दिवसीय मेले का समापन होगा। मेला कमेटी के अध्यक्ष लल्लन प्रसाद ने बताया कि मेले की तैयारी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed