{"_id":"594ec3ac4f1c1b95678b4699","slug":"today-rathyatra-mela-prepration-is-completed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रथयात्रा मेला आज से, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रथयात्रा मेला आज से, तैयारी पूरी
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ रथयात्रा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में तीन दिवसीय रथयात्रा मेला की तैयारी पूरी हो गई है। रविवार को नगर के पापड़िया मठ राममंदिर से भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन शुभद्रा का रथ निकाला जाएगा। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। रथ को रंग रोगन कर तैयार कर दिया गया है और मेला स्थल पर भी सजावट आदि की गई है।
रथ यात्रा मेला कमेटी के बैनरतले रविवार की शाम पांच बजे पापडिया मठ राम मंदिर से शाम पांच बजे भक्त भगवान जगन्नाथ का रथ खींच कर नया रेलवे स्टेशन गेट के समीप दक्षिणी पटरी पर पहुंचाएंगे। यहां पूरी रात मेला लगेगा। यहां भक्त भगवान के दर्शन पूजन करेंगे और प्रसाद का वितरण किया जाएगा। रात सात बजे से आठ बजे तक रामायण पाठ और रात दस बजे से सुबह छह बजे तक वाराणसी के ज्ञानी यादव और सोनभद्र की गीता रानी के बीच बिरहा का मुकाबला होगा। इस दौरान यहां भव्य मेला लगेगा।
सुरक्षा के लिहाज से जीटी रोड पर दक्षिणी पटरी पर पूरी रात आवागमन रोक दिया जाएगा और बाएं पटरी से यातायात व्यवस्था सुचारू रहेगी। सोमवार की सुबह भक्त यहां से रथ खींच कर दामोदर दास पोखरा पहुंचाएंगे। यहां दिन भर दर्शन पूजन होगा और मेला लगेगा। शाम को पांच से छह बजे तक कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
रात आठ बजे रथ को भक्त रेलवे स्टेशन के समीप काली मंदिर पर पहुंचाएंगे। यहां दर्शन पूजन और भजन कीर्तन होगा। 27 जून की सुबह सात बजे रथ को भक्त खींच कर पापड़िया मठ राम मंदिर पहुंचाएं। इस तरह तीन दिवसीय मेले का समापन होगा। मेला कमेटी के अध्यक्ष लल्लन प्रसाद ने बताया कि मेले की तैयारी पूरी हो चुकी है।