फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   To save fertility, do organic farming

उर्वरा शक्ति बचाने के लिए करें जैविक खेती

Sat, 14 Aug 2021 08:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
To save fertility, do organic farming
पीडीडीयू नगर। चकिया ब्लॉक के देवतापुर गांव में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को किसान सभा का आयोजन किया गया। कृभको द्वारा आयोजित सभा में कृषि विशेषज्ञों, प्रगतिशील किसानों ने खेतों की उर्वरा शक्ति बचाने व बढ़ाने के लिए जैविक विधि से खेती करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

कृभको के क्षेत्रीय अधिकारी आदर्श सिंह ने कहा रासायनिक उर्वरकों के बेतहाशा प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति दिन प्रतिदिन नष्ट होती जा रही है। मिट्टी की उर्वरा शक्ति बचाने में जैविक उर्वरक काफी कारगर है। उर्वरक के दामों में लगातार वृद्धि होती जा रही है। सरकार रसायनिक उर्वरक पर सब्सिडी देकर किसानों को राहत पहुंचाने का काम कर रही है इससे सरकार को भी नुकसान हो रहा है। ऐसे में जैविक खेती करके कम लागत में अधिक उत्पादन किसान कर सकते हैं। जरूरत है किसानों को जागरूक होकर जैविक खेती करने के तौर-तरीकों से भलीभांति परिचित होना। कृषि विशेषज्ञ कपिल देव सिंह ने जैविक खेती के तौर-तरीके की विस्तार से जानकारी दी। कहा अपनी उपजाऊ जमीन को बंजर बनाने से हम सभी को जागरूक होकर बचाना होगा, नहीं तो आने वाला समय काफी भयावह होगा। कृभको केंद्र प्रभारी रमेश चंद्र शुक्ला ने कहा कि जैविक उर्वरक का प्रयोग कर किसान भरपूर लाभ लें। 96 किसानों को निश्शुल्क जैविक उर्वरक का पैकेट प्रदान किया गया। सभा को पूर्व प्रधान राजेंद्र दुबे पंकज कुमार ,अमित कुमार द्विवेदी, संतराम आदि किसानों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed