फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   To prevent rigging, buy from e-sin machine

धांधली रोकने के लिए ई-पाप मशीन से खरीदारी

Wed, 09 Jun 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
To prevent rigging, buy from e-sin machine
जिले में गेंहू क्रय केंद्रों पर धांधली करने वाले प्रभारियों की अब खैर नहीं है। शासन के निर्देश पर अब ई-पॉप मशीन पर किसान का फिंगर प्रिंट लगवाने के बाद ही उसके उपज की खरीदारी हो सकेगी। ई-पॉप (इलेक्ट्रानिक प्वाइंट आफ परचेज) मशीन जीपीएस से जुड़ी है। ऐसे में यदि मशीन को केंद्र के अलावा कहीं ले जाया गया तो शासन स्तर से लोकेशन ट्रेस की जा सकती है।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर किसानों की उपज की खरीदारी को लेकर घटतौली या बिचौलियों से मिलीभगत कर किसानों के नाम पर अनाज खरीदारी के आरोप लगते रहे है। इस पर रोक लगाने के लिए शासन ने ई-पॉप मशीन से अनाज खरीदने की व्यवस्था की गई है। इस मशीन को जीपीएस से जोड़ा गया है। शासन के रिकार्ड में जीपीएस के जरिए संबंधित क्रय केंद्र पर उक्त मशीन का डाटा फीड रहेगा। ऐसे में केंद्र के लोकेशन के अलावा यदि कहीं दूसरे स्थान पर मशीन गई तो शासन स्तर से इसको ट्रेस किया जा सकता है। केंद्र प्रभारियों को हर हाल में किसानों से क्रय केंद्र पर ही अनाज खरीदना होगा। क्रय केंद्र पर अनाज बेचने के लिए सत्यापन कराने वाले किसान का अंगूठा ई-पॉप मशीन पर लगेगा। किसान अपने स्थान पर किसी को नामित भी कर सकता है। हालांकि सत्यापन के समय नामित व्यक्ति का आधार नंबर अपलोड कराना होगा। डिप्टी आरएमओ अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि 40 क्रय केंद्रों पर ई-पॉप मशीन उपलब्ध करा दी गई है। बुधवार से इसके जरिए खरीद भी शुरू हो गई है। ऐसे अनियमितता की शिकायत पर काफी हद तक रोक लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed