फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   To oppose the closed road

मार्ग बंद करने पर किया प्रदर्शन

Wed, 04 Feb 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Wed, 04 Feb 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
To oppose the closed  road
कोतवाली क्षेत्र के नईबस्ती में जीटी रोड पर दक्षिणी सड़क से उत्तरी सड़क
विज्ञापन
से होकर महमूदपुर जाने का मार्ग प्रशासन द्वारा बंद करने को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया।

जिसकी सूचना मिलने पर एसडीएम चंदौली मौके पर पहुंचे और नागरिकों से वार्ता किया। एसडीएम ने मार्ग नहीं बंद करने का आश्वासन दिया। तब जाकर नागरिक शांत हुए।


आये दिन हो रही सड़क दुर्घटना को देखते हुए जिला प्रशासन ने नगर में जीटीआर ब्रिज से चंधासी पिकेट चौकी तक डिवाइडर बनवा दिया है। जिसमें बीच-बीच में धर्मशाला रोड, गल्लामंडी, नईसट्टी, आर्यसमाज रोड, रविनगर, के साथ ही साथ पेट्रोल पंपों आदि के सामने डिवाइडर के मध्य मार्ग बना हुआ है।

जिससे लोगों का आवागमन बना रहता है। इस संबंध में एसडीएम गिरीश शर्मा का कहना है कि डिवाइडरों पर जगह-जगह बने मार्ग से आए दिन दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।

दुर्घटना रोकने के लिए सड़क के मध्य बने मार्ग को बंद किया जा रहा है, ताकि दुर्घटनाओें पर विराम लगाया जा सके। वहीं नागरिकों का कहना है कि गिधौली, महमूदपुर, चर्च स्कूल, लेड़ुआपर होते हुए यह मार्ग भूपौली होते हुए सकलडीहा और चहनियां को जाता है। इसके साथ ही यह घनी आबादी का     क्षेत्र है।


 उक्त मार्ग बंद होने से हमें लगभग एक किलोमीटर घूमकर पहुंचना पड़ेगा। बहरहाल एसडीएम सदर के मार्ग न बंद करने के आश्वासन पर नागरिक शांत हुए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी राजेश तिवारी, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार यादव, भाजपा नेता राणाप्रताप सिंह, साधना सिंह, मैनेजर सोनकर, बसपा नेता महेंद्र सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed