फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   To fulfill their expensive hobbies became thieves targeting Panchayat Bhawans and Government schools

UP: महंगे शौक पूरा करने को बन गए चोर, पंचायत भवनों और सरकारी स्कूलों को बनाते निशाना; चार शातिर गिरफ्तार

Wed, 16 Jul 2025 08:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 16 Jul 2025 08:06 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की मुगलसराय थाने की पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लाखों के सामान भी बरामद हुए हैं। महंगे शाैक पूरे करने के लिए ये चोरी करते और उन्हें सस्ते दामों पर बेचते थे।

विज्ञापन
To fulfill their expensive hobbies became thieves targeting Panchayat Bhawans and Government schools
मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने चोरों को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने पंचायत भवनों और सरकारी स्कलों के अलावा सड़क किनारे स्थित घरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गये आरोपियों के अन्य दो साथियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने इनके पास से चोरी की बैटरी, इनवर्टर, फ्रिज, कूलर, पंखा कम्प्यूटर, लैपटॉप के अलावा एक मैजिक बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 11 लाख रुपये है। चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक मिर्जापुर और चंदौली जिले में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने बुधवार को चारों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सीओ पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा ने मुगलसराय कोतवाली में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह को सूचना मिली कि पंचायत भवन, स्कूलों आदि में चोरी करने वाला गिरोह एक मैजिक से समान लादकर कुरहाना वाराणसी रिंग रोड के पास है और बिहार जाने की फिराक में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इंस्पेक्टर गगनराज सिंह ने जलीलपुर पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ल, रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी अजय कुमार, कस्बा चौकी प्रभारी मनोज तिवारी संग टीम गठित की । पुलिस ने मौके से चार युवकों को एक मैजिक के साथ धर दबोचा।

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने मैजिक वाहन से 18 बैटरी, आठ इन्वर्टर, चार कंप्यूटर, 01 प्रिंटर, चार मॉनिटर, एक लैपटॉप, तीन कूलर, तीन फ्रिज, एक कुर्सी, एक लोहे की आलमारी, एक साउंड सिस्टम, एक स्टैंड पंखा, एक लोहे की रॉड आदि बरामद किए। सीओ ने बताया कि बरामद समान की कीमत लगभग 11 लाख रुपये है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कौशिक बिंद, निवासी सिरसी थाना अलीनगर चन्दौली, रंजीत बिंद, निवासी हसनपुर कमहरिया थाना बबुरी,चंदौली, संजय कुमार बिंद, निवासी ग्राम बिलहरीडीह महेवा थाना अलीनगर, चंदौली, पवन कुमार बिंद, निवासी खेदन का पुरवा थाना अदलहाट, मिर्जापुर के रूप में हुई। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई कर चारों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed