{"_id":"60c0f30f8ebc3ef439525646","slug":"tight-guard-at-night-and-watch-on-smugglers-chandauli-news-vns59393292","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रि में कड़ा पहरा और तस्करों पर रहेगी निगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात्रि में कड़ा पहरा और तस्करों पर रहेगी निगाह
विज्ञापन
जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने एवं अपराध पर नकेल कसने के लिए बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी अमित कुमार ने मातहतों संग बैठक की। इसमें एसपी ने क्राइम ग्राफ को रोकने, अपराधियों, तस्करों तथा वांछितों पर नकेल कसने के लिए सटीक योजना तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में एएसपी, सीओ, थाना प्रभारी, अबकारी, फायर सर्विस सहित अन्य पटल के प्रभारी शामिल हुए।
एसपी ने कहा कि थाना स्तर पर चिन्हित टाप टेन अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर व जिलाबदर अपराधियों पर शिकंजा कसना जरुरी है। वहीं जेल से जमानत पर छूटे हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर सतर्क नजर रखें। वांछितों, वारंटियों, गैंगस्टर व अवैध कार्यों में लिप्त अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाए। ऑनलाइन व ऑफलाइन शिकायतों व प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करें। लंबित मामलों के निस्तारण में सुस्ती बरतने वाले थानाध्यक्षों की खैर नहीं। उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी पर हर हाल में लगाम लगाने का निर्देश दिया। कहा कि थानाध्यक्ष अपनी-अपनी सीमाओं पर निगरानी रखें। ताकि तस्करों की नकेल कसी जा सके। रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ ही वाहनों की चेकिंग कराएं। उन्होंने पुलिस की छवि सुधारने पर जोर दिया। कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। उनकी शिकायतें गंभीरता के साथ सुनी जाएं। निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से बात कर फीड बैक भी लें। गांवों में अवैध व जहरीली शराब बनाने के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे में आबकारी और राजस्व विभाग की टीम के साथ संभावित ठिकानों पर दबिश दी जाए। बैठक में एएसपी दयाराम, एएसपी (आपरेशन) अनिल कुमार, अबकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह, सीओ राजवीर सिंह, प्रीति तिवारी, श्वेता गुप्ता, अशोक मिश्रा, लक्ष्मण पर्वत, संतोष सिंह, एनएन सिंह, नागेंद्र सिंह, वंदना पटेल, अवनीश राय मौजूद रहे।