{"_id":"f307534938ea4d582f59017e71790b8c","slug":"through-the-play-tells-the-center-schemes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटक के जरिए बताईं केंद्र की योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटक के जरिए बताईं केंद्र की योजनाएं
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद के आदर्श गांव जरखोर में नाबार्ड की 34 वीं वर्षगांठ के अवसर पर
विज्ञापन
जिला विकास प्रबंधक के नेतृत्व में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें नाटक का मंचन कर केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से ग्रामीणों को रूबरू कराया गया।
गोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चंदौली शिवपूजन राम ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना समाज के हर वर्ग के लिए लाभकारी हैं।
जिसके लिए सरकार के निर्देश पर लोगों के बैंकों में खाते खोले जा रहे हैं। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए गए अभियान के तहत सभी लोगों को बीमा योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत वार्षिक प्रीमियम सिर्फ 330 जमा करने पर दो लाख रुपये का रिस्क कवर दिया जाता है। वहीं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा 12 रूपये वार्षिक प्रिमियम जमा करने पर 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा 18 से 70 वर्ष आयु वर्ग के लाभार्थियों को प्रदान करती है।