फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three women died after being hit by a bike

तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर तीन महिलाओं की मौत, नौ घायल

Sun, 27 Mar 2022 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
Three women died after being hit by a bike
मोहनिया। कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के टकटकहिया शहीद बाबा के समीप रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने झुंड में जा रही 12 महिलाओं को पीछे से धक्का मार दिया। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई वहीं नौ गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिलाओं को आसपास के लोगों ने स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं एक महिला की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। हादसे के बाद बाइक सवार युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सुबह झुंड में महिलाएं मसूर काटने के लिए उत्तर प्रदेश के नीबी गांव जा रही थीं। उसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद आसपास के लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं हादसे में घायल एक महिला को गंभीर हालत में बनारस ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। मृतक महिलाओं की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के तिवई गांव निवासी 54 वर्षीय भागीरथी देवी, माया देवी (34) और चांद थाना क्षेत्र के इचांव गांव निवासी 35 वर्षीय सोनी देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed