फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three solid bridges of hope will be found in the new year

नए साल में मिल जाएंगे उम्मीदों के तीन पक्के पुल

Fri, 01 Jan 2021 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Three solid bridges of hope will be found in the new year
पीडीडीयू नगर। लंबे समय से जिले में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज सहित तीन पक्के पुलों की सौगात मिल जाएगी। चार साल से चंदौली में बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज और शहाबगंज के कर्मनाशा नदी और चकिया शिकारगंज के गरई नदी पर छह साल से बन रहे पुलों को नए साल में पूरा होने की उम्मीद है। तीनों पुलों का काम अंतिम चरण में है और कार्यदायी संस्थाओं ने फरवरी से अप्रैल 2021 के बीच सभी को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

चंदौली-सकलडीहा आरओबी
चंदौली में पीडीडीयू नगर-गया रेल रूट पर सकलडीहा मार्ग पर वर्ष 2017 से तकरीबन 35 करोड़ की लागत से रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण हो रहा है। चार साल से बन रहे पुल के निर्माण का कार्य बीच में काफी धीमा हो गया था।लेकिन अब निर्माण में तेजी आई है और नए साल में फरवरी तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

शहाबगंज में कर्मनाशा नदी पर वर्ष 2016 से सपा के शासन में पुल का निर्माण लगभग 9.15 करोड़ की लागत से शुरू हुआ लेकिन बीच में योजना बंद होने से काम भी थम गया। लेकिन इस साल काम शुरू हुआ तो इसका निर्माण भी तकरीबन 80 फीसदी पूरा हो चुका है। इस पुल के भी नए साल में तैयार होने की उम्मीद है। पुल के बन जाने से वाराणसी से बिहार तक का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकिया क्षेत्र के शिकारगंज में मिर्जापुर-अहरौरा को जोड़ने वाला गरई नदी का पुल भी अंतिम चरण में है। इस पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड) करीब 3.15 करोड़ की लागत से करा रहा है। लगभग 60 मीटर लंबे पुल का निर्माण भी सपा के शासन में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत वर्ष 2016 में शुरू हुआ था। अब इस पुल के काम में भी तेजी आई है । यह पुल भी नए साल में बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed