फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three players selected for state level competition

Chandauli News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए तीन खिलाड़ियों का चयन

Fri, 11 Sep 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Three players selected for state level competition
गाजीपुर में आयोजित बॉ​क्सिंग प्रतियोगिता में मेडल के साथ जीते ​खिलाड़ी। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। गाजीपुर के एसकेबीएम इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को मंडलीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह और विद्यालय के प्रबंधक ने किया। इसमें जिले के 11 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इनमें सात खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए। तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया। जिला क्रीड़ा सचिव अरुण कुमार ने बताया कि 46-48 किलोग्राम भारवर्ग में अंजनी मिश्रा, 44-46 किलोग्राम में रुद्र प्रताप यादव और 50-52 किलोग्राम में कुसुम यादव ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

वहीं, 60-63 किलोग्राम में कार्तिक यादव, 54-57 किलोग्राम में सूरज कुमार, 46-48 किलोग्राम में रजनीकांत और 44-46 किलोग्राम में प्रियांशी मौर्य ने रजत पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक विजेता तीनों खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed