{"_id":"696bf1e15cfa41264a0f8b89","slug":"three-people-injured-in-monkey-attacks-in-two-days-chandauli-news-c-189-1-svns1012-142641-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दो दिन में बंदरों के हमले से तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दो दिन में बंदरों के हमले से तीन लोग घायल
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के जलालपुर गांव के बंदरों के उत्पात से लोगों दहशत फैल गई है। बंदरों ने दो दिन में तीन लोगाें पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सीएचसी बरूइन में सभी घायलों का इलाज कराया गया है।
जलालपुर गांव में कई दिनों से बंदरों का झुंड उत्पात मचा रहा है। पिछले दो दिन में बंदरों ने ब्रह्मदेव सिंह (80), ज्ञानशीला (65) और अंकिता सिंह (30) को काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। ज्ञानशीला के सिर में 18 टांके लगाने पड़े। सभी लोगों ने सीएचसी बरूइन और पंडित कमलापति जिला अस्पताल में एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाया। गांव के संजय सिंह, सुभाष सिंह, दया सिंह, टुनटुन सिंह, सनी सिंह आदि ने बताया कि बंदरों के उत्पात से पूरा गांव परेशान है।
कई दिनों से बंदर झुंड बनाकर कर घूम रहे हैं। महिलाओं और बच्चों को देखते ही हमला कर देते हैं। गांव के लोग बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग कर रहे हैं। इसी तरह अमड़ा, पिपरदहा, पई और महुंजी गांव के लोग भी बंदरों से लोग परेशान हैं। इस संबंध में बीडीओ बरहनी रत्नेश सिंह ने बताया कि गांवों से बंदरों को हटाने के उपाय किए जाएंगे।