फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three pairs of special trains will run till Delhi

Chandauli News: दिल्ली तक चलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Mon, 14 Apr 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Three pairs of special trains will run till Delhi
पीडीडीयू नगर। गर्मी में दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। ये सभी ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन से होकर जाएंगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि 04406 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल नई दिल्ली 15:50 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 05:25 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर उसी दिन दोपहर में ढाई बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04405 स्पेशल दरभंगा से शाम 18:00 बजे चलेगी और भोर में 03.20 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर शाम 16.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से 11, 14, 17 अप्रैल और दरभंगा से 12, 15, 18 अप्रैल को चलेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 04410 नई दिल्ली दरभंगा स्पेशल नई दिल्ली से अपराह्न 15:50 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 05:25 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर उसी दिन में दोपहर में ढाई बजे दरभंगा पहुंचेगी। वहीं दरभंगा से अप 04409 स्पेशल शाम 18:00 बजे खुलकर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर सुबह 03:10 बजे पहुंचेगी। यहां से चलकर शाम 18.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से 13, 16, 19 अप्रैल दरभंगा से 14, 17, 20 अप्रैल को चलेगी। तीसरी ट्रेन भागलपुर-आनंद विहार स्पेशल चलेगी। डाउन 04412 आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल दोपहर 12:10 बजे खुलकर रात में 00.50 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी।र यहां से चलकर दिन में 11.40 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में 04411 स्पेशल भागलपुर से दोपहर 14:30 बजे चलकर रात 00.30 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर दोपहर 14.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। यह ट्रेन आनंद विहार से 14, 16 18 अप्रैल और भागलपुर से 15, 17, 19 अप्रैल को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed