फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three pairs of special trains will run for Udhna and Delhi.

Chandauli News: उधना और दिल्ली के लिए चलेगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Tue, 17 Feb 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Three pairs of special trains will run for Udhna and Delhi.
पीडीडीयू नगर। होली पर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से लगातार नई स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा की जा रही है। अब नौ जोड़ी और स्पेशल ट्रेने रेलवे चलाएगी। इसमें तीन जोड़ी ट्रेनें पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरेंगी। गुजरात के उधना और दिल्ली के लिए चलेंगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि 22 फवरी से 30 मार्च तक पीडीडीयू, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर के रास्ते हसनपुर रोड से उधना के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। गाड़ी संख्या 09031 उधना-हसनपुर रोड स्पेशल 22 फरवरी से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को उधना से दिन में 11.25 बजे खुलकर अगले दिन 10.30 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। यहां से चलकर 14.15 बजे पाटलिपुत्र, 17.10 बजे मुजफ्फरपुर रूकते हुए 20.00 बजे हसनपुर रोड स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09032 स्पेशल 23 फरवरी से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को हसनपुर रोड स्टेशन से रात 21.45 बजे खुलकर अगले दिन 00.25 बजे मुजफ्फरपुर, 02.15 बजे पाटलिपुत्र होते हुए सुबह 05.40 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर तीसरे दिन दोपहर में 15.00 बजे उधना पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 03009 दानकुनी-आनंद विहार स्पेशल 28 फरवरी और 07 मार्च को दानकुनी से रात 00.20 बजे खुलकर सुबह 07.40 बजे किउल, 09.13 बजे नवादा, 10.35 बजे गया होते हुए दोपहर 14.00 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। यहां से चलकर अगले दिन 11.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03010 स्पेशल 01 और 08 मार्च को आनंद विहार से दोपहर 15.00 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 08.40 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। यहां से चलकर 11.45 बजे गया, 13.00 बजे नवादा और 14.30 बजे किउल रूकते हुए 23.30 बजे दानकुनी पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 03435 मालदा टाउन-आनंद विहार स्पेशल 02, 09 और 16 मार्च को मालदा टाउन से सुबह 09.30 बजे खुलकर 15.15 बजे किउल, 16.25 बजे नवादा, 18.15 बजे गया होते हुए रात 21.40 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। यहां से चलकर अगले दिन 13.40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03436 स्पेशल 03, 10 तथा 17 मार्च को आनंद विहार से 15.35 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 08.30 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। वहीं 11.40 बजे गया, 12.58 बजे नवादा एवं 15.20 बजे किउल रूकते हुए 22.30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। इसके साथ ही होली स्पेशल के रूप में पुरी-पटना स्पेशल, चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल, गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल, सियालदह-गोरखपुर स्पेशल, आसनसोल-गोरखपुर स्पेशल चलेगी। हालांकि ये ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन से होकर नहीं जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed