फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three more people beat Corona, arrived home healthy

तीन और लोगों ने कोरोना को दी मात, स्वस्थ्य होकर पहुंचे घर

Thu, 11 Jun 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Three more people beat Corona, arrived home healthy
चंदौली। जनपद में कोरोना संक्रमण से जूझ रहे लोगों के लिए बृहस्पतिवार का दिन राहत देने वाला रहा है। जिले के तीन लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। तीनों को कोविड अस्पताल पांडेयपुर से छुट्टी दी गई। चिकित्सकों ने तीनों को होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी। वहीं 134 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि एक पखवाड़ा पहले शहाबगंज ब्लाक के खैरा निवासी युवक के साथ बरहनी ब्लाक के कठसीलवॉ, नौगढ़ ब्लाक के मझगावॉ निवासी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। तीनों को कोविड 19 अस्पताल पांडेयपुर वाराणसी भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को तीनों की जांच की गई, जिसमें तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आई। स्वस्थ होने पर तीनों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। तीनों को होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई। इस प्रकार जिले में 40 संक्रमितों में अब तक 21 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो घर लौट चुके हैं। एक संक्रमित की मौत हो चुकी है। वहीं जिले में एक्टिव केस 18 रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed