फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three more Amrit Bharat Express will run through PDDU Junction

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन से होकर चलेंगी तीन और अमृत भारत एक्सप्रेस

Wed, 09 Jul 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Three more Amrit Bharat Express will run through PDDU Junction
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर जल्दी ही तीन और अमृत भारत एक्सप्रेस गुजरेंगी। एक अमृत भारत एक्सप्रेस पटना से नई दिल्ली के बीच रोजाना चलेगी। वहीं मालदा टाउन से लखनऊ (गोमतीनगर) और सहरसा से अमृतसर के बीच चलने वाली वंदे भारत साप्ताहिक होगी। वर्तमान में सहरसा से मुंबई के बीच साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस चल रही है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अमृत भारत ट्रेन के चलने से यात्रियों को सुविधा होगी।
विज्ञापन


पूर्वांचल सहित बिहार से बड़ी संख्या में श्रमिक महानगरों में पहुंच कर विभिन्न निजी कंपनियों में काम करते हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से रोजाना 30 हजार से ज्यादा यात्री विभिन्न ट्रेनों से देश के विभिन्न इलाकों में जाने के लिए सवार होते हैं। वर्तमान में पीडीडीयू जंक्शन से होकर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, पंजाब, अहमदाबाद सहित विभिन्न इलाकों के लिए 300 ट्रेनें चल रही हैं। इसके बावजूद अमृतसर, दिल्ली और लखनऊ जाने वाली ट्रेनों में ज्यादा भीड़ होती है। श्रमिकों को ध्यान में रखकर ही तेज रफ्तार और आधुनिक सुविधाओं वाले स्लीपर और जनरल कोच वाली अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरूआत की गई है। अप्रैल महीने में सहरसा से मुंबई के लिए पहली अमृत भारत एक्सप्रेस पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरी थी। इस ट्रेन को लेकर यात्रियों में उत्साह है। इसको देखते हुए अब बिहार के सहरसा से अमृतसर, मालदा टाउन से लखनऊ साप्ताहिक तथा पटना से नई दिल्ली तक अमृत भारत चलाने की घोषणा की गई है। हालांकि यह ट्रेन चलाने का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इसके अलावा किराया और स्टापेज की भी घोषणा नहीं हुई है। ट्रेनों को चलाने की घोषणा 7 जुलाई को केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार में की है। इसके बाद से रेलवे इसकी तैयारियों में जुट गया है। इस संंबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ का कहना है कि अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी है। अभी इसकी तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed