फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three miscreants arrested for looting passers by

राहगीरों से लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Sun, 21 Jun 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Three miscreants arrested for looting passers by
राहगीरों से लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

राहगीरों से लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
रंगे हाथ पकड़ाए, लूट की मोबाइल व 10 हजार रुपये बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहनिया। कैमूर जिले के भभुआ-अधौरा मुख्य सड़क पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के धरती माता मंदिर के पास शनिवार की रात राहगीरों से लूटपाट कर रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने मौके से धर दबोचा। बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटी मोबाइल, एटीएम कार्ड, कपड़े व 10 हजार रुपये बरामद किए। भभुआ थाने में रविवार को एसपी दिलनवाज आहमद ने पत्रकारों को इसकी जानकारी दी।

बताया कि 20 जून को अधौरा थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव के मोहम्मद इरफान अपने चचेरे भाई के साथ बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में जमुआ मोड़ के पास तीन बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर कपड़ा एटीएम 10 हजार नकद लूट लिए। इसके बाद दोनों युवक एक बोलेरो से लिफ्ट लेकर भगवानपुर आ रहे थे। रास्ते में अधौरा थाना प्रभारी आमोद कुमार मिले तो युवकों ने उन्हें रोक कर आप बीती बताई। युवकों की बात सुनने के बाद थाना प्रभारीबोलेरो में बैठकर घटनास्थल की तरफ चल पड़े। रास्ते में लुटेरे प्राइवेट बोलेरो समझ लूटपाट करने की कोशिश करने लगे। इसपर थाना प्रभारी अपराधियो से उलझ गए और युवकों की सहायता से दो बदमाशों को पकड़ लिया। वहीं एक बदमाश भाग निकला। गिरफ्तार लुटेरे कृष्णा व सुरेंद्र के पास से लूटे गए 10 हजार नकद एटीम कार्ड, कपड़े बरामद हुए। लुटेरों की निशानदेही पर तीसरे लुटेरे धनंजय सिंह को भी पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed