फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three injured in a scuffle, FIR lodged against four under SC-ST Act

Chandauli News: मारपीट में तीन घायल, चार के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज

Thu, 18 Dec 2025 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Three injured in a scuffle, FIR lodged against four under SC-ST Act
सगड़ी हटाने के विवाद में हुई मारपीट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धानापुर। थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित मिश्रान टोला मार्ग पर मंगलवार शाम सगड़ी हटाने के लिए हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष के लोग लाठी-डंडों से लैस होकर बस्ती पहुंचे और मार पीटकर तीन लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कस्बे के अनुसूचित जाति की बस्ती का युवक सगड़ी से सामान लेकर घर जा रहा था। मिश्रान टोला निवासी प्रिंस बाइक से उसी मार्ग से गुजर रहा था। उसने सगड़ी किनारे करने को कहा। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते गाली-गलौज शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इसके कुछ समय बाद एक पक्ष के दर्जनों युवक अनुसूचित जाति की बस्ती में पहुंच गए और लाठी-डंडों से लोगों पर हमला कर दिया। इससे बस्ती निवासी ओमप्रकाश उर्फ नागा (54), अभय (17) और अजीत (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने इसकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ओमप्रकाश उर्फ नागा और अभय को सिर में गंभीर चोट होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ितों ने चार लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणीलाल सेन ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed