{"_id":"58debb124f1c1bc20463f390","slug":"three-hundred-two-wheeler-vehicles-sold","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सौ दो पहिया वाहन बिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सौ दो पहिया वाहन बिके
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Apr 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
बंद दूकान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक अप्रैल से बीएस थ्री वाहनों के उत्पादन, बिक्री और रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने के बाद कंपनियां द्वारा कीमतों में गिरावट के बाद दुकानों पर लोगों की भीड़ ऐसी उमड़ी कि शुक्रवार को सुबह से ही नगरीय क्षेत्र के शोरूम में दोपहिया वाहन खत्म हो गए। बावजूद इसके शोरूम पर देर शाम तक लोगों आना लगा रहा। दूसरी तरफ ग्रामीण अंचल में एक आंकड़े के मुताबिक करीब तीन सौ दो पहिया वाहन बिके।
उच्चतम न्यायालय ने भारत स्टेज फोर ( बीएस फोर) उत्सर्जन मानकों को पूरा न करने वाले वाहनों की बिक्री और पंजीकरण पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। एक अप्रैल से इन वाहनों को बाजार में नहीं बेचा जाएगा। इसका आदेश आते ही वाहन कंपनियों ने दो दिनों में अधिक से अधिक वाहन बेचने के लिए कीमतों में बड़े पैमाने पर कमी कर दी। कीमतों में कमी की वजह से गुरुवार से ही ग्राहकों की भीड़ शोरूम पर जुट गई। जिसको जैसे पता चला वाहन खरीदने के लिए लोग टूट पड़े।
स्थिति यह हो गई कि अधिकतर नगरीय शोरूम पर शुक्रवार की सुबह ही खत्म हो गए। शुकवार को शोकेस में रखे गए, वापस लौटाने वाले वाहन भी बिक गए। यही नहीं भीड़ से बचने के लिए शोरूम संचालकों ने दिन भर शोरूम को बंद कर दिया और बैक डोर से वाहनों की बिक्री की। शुक्रवार की सुबह से ही लोगों की भीड़ शोरूम पर जुट गई और दिनभर यहां भीड़ रही।एक शोरूम पर वाहन न मिलने पर रिश्तेदारों और परिचितों को फोन कर दूसरे इलाके के शोरूम पर पता किया गया कि वहां वाहन है कि नहीं।
विज्ञापन
यही नहीं वाहनों के लिए जुगत जुगाड़ लगाने भी लोग पीछे नहीं हटे। सर्वाधिक भीड़ हीरो, होंडा और बजाज के शोरूम पर जुटी। हालांकि आन लाइन रजिस्ट्रेशन होने की वजह से रात बारह बजे तक कितने वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ इसका पता नहीं चला लेकिन विभिन्न शोरूम संचालकों से मिली सूचना के आधार पर शुक्रवार को भी करीब तीन सौ वाहनों की बिक्री हुई है।