फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three hundred bighas of land in Baranga again registered in Tal

Chandauli News: बरंगा में तीन सौ बीघा जमीन फिर से ताल में दर्ज

Sat, 03 Feb 2024 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Three hundred bighas of land in Baranga again registered in Tal
स्थानीय तहसील के बरंगा गांव की तीन सौ बीघा भूमि को फिर से रायल ताल के नाम से दर्ज किया गया है। एसडीएम अनुपम मिश्रा के न्यायालय ने वर्ष 2022 में दर्ज मुकदमे में फैसला सुनाते हुए 167.5 एकड़ (करीब तीन सौ बीघा) जमीन ताल के रूप में दर्ज करा दी है। गांव में कुल 335 एकड़ जमीन रायल ताल के नाम पर दर्ज है। इसमें से मौके पर मात्र 24 एकड़ जमीन बची है। एसडीएम न्यायालय में वर्ष 2022 में धारा 38 टू सरकार बनाम विश्वनाथ के तहत मुकदमा चल रहा था।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के बरंगा गांव के समीप 335 एकड़ भूमि ताल के नाम से 1356 और 1359 फसली में दर्ज था। इस पर किसानों ने ताल की भूमि अपने नाम से दर्ज कराकर खेती से लेकर मकान बनाकर रहते है। वर्ष 2022 में 20 जून को धारा 38 टू के तहत एसडीएम न्यायालय में सरकार बनाम बासुदेव के नाम से अपील किया गया। इसके तहत किसानों को नोटिस जारी किया गया। इस मामले में सकलडीहा एसडीएम न्यायालय की ओर से सुनवाई व सरकारी वकील की बहस सुनने के बाद बाद संख्या 206 के तहत ऐतिहासिक फैसला किया गया। हाईकोर्ट की आदेश के आधार पर एसडीएम न्यायालय की ओर से 167.5 एकड़ भूमि ताल के नाम पर दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इस संबंध में एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि 1356 और 1359 फसली के तहत ताल के नाम से बरंगा में 335 एकड़ भूमि दर्ज थी। मौके पर मात्र 24 एकड़ जमीन शेष बची थी। जांच व सुनवाई के बाद 167.5 एकड़ करीब तीन सौ बीघा जमीन को ताल के नाम से दर्ज करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed