फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three houses across two villages were ransacked, and jewelry and cash worth lakhs were stolen.

Chandauli News: दो गांवों के तीन घरों को खंगाला लाखों के गहने और नकदी उड़ाई

Sat, 04 Jul 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Three houses across two villages were ransacked, and jewelry and cash worth lakhs were stolen.
टांडाकला के पट्टी गांव में शैलेंद्र चौबे के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : 1
पीडीडीयू नगर। बलुआ थाने की मारूफपुर चौकी से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर चकिया बिहारी मिश्र और पट्टी गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने तीन घरों को खंगाल दिया। तीनों घरों में घुसे चोर करीब 15 लाख के जेवरात और नकदी समेट ले गए। बेटी की शादी के लिए रखे गहने भी चोर ले गए।
विज्ञापन

सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और आरोपियों का जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। वहीं, चोरी की बड़ी वारदात से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन

चोरी की पहली घटना चकिया बिहारी मिश्र गांव में हुई। अमरीश मिश्र के परिवार के सदस्य गर्मी के कारण छत पर सोए हुए थे। रात में घुर में घुसे चोर सोने की 3 अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, मांग टीका और चांदी के बर्तन ले गए। सुबह छत से लोग नीचे आए तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित अमरीश ने बताया कि करीब 2.5 लाख के गहने चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पट्टी गांव में शैलेंद्र चौबे के घर को चोरों ने निशाना बनाया। शैलेंद्र की बेटी की शादी पिछले महीने हुई थी और दिसंबर में दूसरी बेटी की शादी तय है।
शैलेंद्र ने बताया कि 500 ग्राम चांदी की करधनी, 10 ग्राम सोने की सिकड़ी, 2 सोने की अंगूठियां, 1.5 ग्राम का लॉकेट, 3 ग्राम के झुमके, 6 जोड़ी मीना, 4 तोला सोने के अन्य गहने और 50 हजार नकद चोर ले गए। उन्होंने बताया कि चोरी हुए आभूषण की कीमत 8 लाख से ज्यादा है। शैलेंद्र चौबे रोते हुए बोले, बेटी की शादी कैसे होगी, सारा गहना चला गया। जिंदगी भर की कमाई एक रात में लुट गई।
चोरी की तीसरी घटना पट्टी गांव में राम अवध चौबे के घर हुई। घर के एक सदस्य को वाराणसी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के लोग अस्पताल में थे। सूने घर में घुसे चोर मंगलसूत्र, पायल, दो अंगूठियां, चांदी के बर्तन और 25 हजार नकद ले गए।
राम अवध ने बताया कि करीब 4 लाख के गहने चोरी हुए हैं। सुबह पीड़ितों की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। ग्रामीणों का कहना था कि मारूफपुर चौकी से 500 मीटर की दूरी पर वारदात हुई है। यदि पुलिस रात में गश्त करती तो ऐसी घटना नहीं होती।

वहीं, बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया तीनों पीड़ितों की तहरीर पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

टांडाकला के पट्टी गांव में शैलेंद्र चौबे के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद

टांडाकला के पट्टी गांव में शैलेंद्र चौबे के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed