फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three hours of rain exposed the truth, garbage accumulated in front of shops and houses

Chandauli News: तीन घंटे की बारिश ने खोल दी पोल, दुकानों और घरों के सामने एकत्र हुआ कूड़ा

Sun, 29 Jun 2025 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Three hours of rain exposed the truth, garbage accumulated in front of shops and houses
पीडीडीयू नगर। चंदौली में शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुई लगभग तीन घंटे झमाझम बारिश हुई। इससे नगर पालिका की व्यवस्था की पोल खोल दी। पूरे शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। इस मुख्य सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शहर के कई इलाकों में नालियां चोक होने के कारण बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाई। इससे पानी सड़कों पर फैल गया और दुकानों एवं घरों के सामने कीचड़ एवं गंदगी जमा हो गई। कई दुकानदारों ने दुकानों के अंदर पानी घुसने की शिकायत भी की। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है। हर मानसून में यही स्थिति होती है। रामकुमार गुप्ता ने बताया, हर साल यही होता है। कई बार नगर पालिका में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन न तो कोई सुनवाई होती है और न कोई स्थायी समाधान होता है। सब्जी मंडी के पास रहने वाले दिलीप ने बताया कि नगर पालिका सिर्फ कागजों पर योजनाएं बनाती है और जमीनी स्तर पर कोई कार्यवाही नहीं होती है। बारिश से पहले नालों की सफाई करने की बात हर साल होती है, लेकिन कई जगह नालों की दशा जस की तस बनी रहती है। बारिश के बाद रेलवे स्टेशन रोड, सब्जी मंडी सहित प्रमुख क्षेत्रों में घुटनों तक पानी भर गया। कई बाइक और साइकिल सवार फिसलते दिखे। वहीं पैदल यात्रियों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे स्थिति और बिगड़ सकती है। नगर पालिका की चेयरमैन सोनू किन्नर ने बताया कि शहर के नाले और नालियों की सफाई कराई गई है। अगर कोई समस्या है तो जानकारी होने पर निश्चित रूप से उसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, धीना क्षेत्र मे सकलडीहा-अमड़ा मुख्य मार्ग से सिरकलपुर पुलिया तक एक किमी लंबी सड़क की एक साल पहले मरम्मत होने के बाद भी सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए। इसके चलते लोगों का वाहनों से आवागमन बंद हो गया है। उधर, बैरी कला गांव निवासी राहुल पांडेय ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को सड़क कि फोटो व वीडियो भेजकर शिकायत की। इसके बाद मरम्मत के नाम पर बड़ी गिट्टी और भस्सी डालकर रोलर मशीन से दबाया गया। बारिश होने पर वह भी बह गया है। सड़क पर गिट्टियां उखड़ गई हैं। आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे है । इस मार्ग से बैरी कला, बैरी खुर्द, सिरकलपुर, गोपालपुर, चिलबीली, मोहन भिट्टी, खझरा, रैथा आदि गांवों के लोग आवागमन करते हैं। उधर, सड़क खराब होने के कारण बारिश के मौसम में सिरकलपुर गांव में बने एफसीआई गोदाम की लोडेड ट्रकों व सरकारी गल्ले की गाड़ियाें के आवागमन में भी मुश्किल हो सकती है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ी गई थी। सड़क पर नई मिट्टी पड़ी थी, जो आवागमन और बारिश से दब जाएगी। इससे सड़क बनने के बाद टूटेगी नहीं। उन्होंने बताया कि नवंबर महीने तक सड़क बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed