फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three firms turned out to be fake in the investigation of Commerce Tax Department

वाणिज्य कर विभाग की जांच में तीन फर्म निकले फर्जी

Sun, 21 Mar 2021 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Three firms turned out to be fake in the investigation of Commerce Tax Department
दुलहीपुर। वाणिज्य कर विभाग की टीम दलबल के साथ शनिवार की दोपहर चंदासी कोयला मंडी के समीप के गांवों में कोयले की तीन फर्मों की जांच करने पहुंची। इस दौरान टीम के सदस्यों ने मलोखर व महाबलपुर में तीन फर्मों की जांच की। जांच में तीनों फर्म फर्जी मिलने पर टीम के अधिकारियों ने फर्मों को निरस्त कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

पहले मलोखर में पहुंची टीम के सदस्यों ने दो फर्मों की जांच की पर फर्मों का पता नहीं चला। ग्रामीणों से टीम ने फर्मों की जानकारी करनी चाही पर किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की। महाबलपुर में भी पते पर फर्म का नामोनिशान नहीं मिला। तीनों फर्मों के फर्जी पाए जाने पर वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने फर्मों को निरस्त करने और कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। चर्चा है कि ऐसे सैकड़ों फर्म कागजों पर संचालित किए जा रहे हैं। ट्रांसपोर्टरों की दुकानों पर फर्म की फोटो लगाकर विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से इन फर्मों का रजिस्ट्रेशन कराया जाता है। जब राजस्व का बकाया बढ़ता है तो वाणिज्य कर विभाग की टीम फर्मों की खोज में निकलती है लेकिन ट्रांसपोर्ट पहुंचने पर सच्चाई का पता चलता है कि फर्म गायब हो चुकी है। वहीं फर्म का रजिस्टेशन करने से पहले कई औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं। फर्म के बोर्ड व फर्म संचालक की फोटो भी दस्तावेजों में लगाई जाती है। बावजूद इसके फर्म संचालक करोड़ों रुपये राजस्व का चूना लगाकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed