फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three candidates prescription filled

तीन प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

Sat, 11 Feb 2017 01:10 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 11 Feb 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Three candidates prescription filled
नमांकन स्थल पर दस्तावेजों की जांच करते पुलिस अधिकारी।
विधानसभा चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को तीन प्रत्याशियों ने आरओ के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं प्रमुख दलों के साथ ही कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए। इस दौरान मंडी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रत्याशियों ने दस प्रस्तावकों संग नामांकन कक्ष पहुंचकर अपनी उम्मीदवारी का पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

जनपद में चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए अंतिम चरण में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भाकपा माले के तीन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों ने गेट पर ही प्रत्याशी व प्रस्तावकों के कागजात व सुरक्षा के लिहाज से तलाशी ली। इसके बाद प्रत्याशियों को उनके विधानसभा क्षेत्रों के लिए बने नामांकन कक्ष के लिए भेजा।
विज्ञापन

सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र से भाकपा माले प्रत्याशी रमेश राय, मुगलसराय से शशिकांत सिंह और चकिया से अनिल पासवान ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। चकिया से अनिल पासवान ने दो सेटों में अपना नामांकन दाखिल किया। एक सेट में नामांकन पत्र में प्रस्तावकों को वोटरलिस्ट से मिलान नहीं होने के कारण आरओ ने नामांकन पत्रों में मौजूद त्रुटियों को सुधारने करने के लिए प्रत्याशी को अपने प्रस्तावक पुन: प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। मुगलसराय विधानसभा के लिए रतन लाल व सालिकग्राम ने नामांकन पत्र प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सकलडीहा से सपा के प्रभुनारायण सिंह यादव, भाजपा सूर्यमुनि तिवारी, बसपा के उपेंद्र सिंह गुड्डू, लोकदल के नसीम अंसारी ने नामांकन पत्र प्राप्त किया।
सैयदराजा से भाजपा से सुशील सिंह व निर्दल प्रत्याशी जितेंद्र कुमार सिंह ने नामांकन पत्र लिया। चकिया से सीपीआईएम के शम्भूनाथ, प्रमसपा के रामधवल, बहुजन मुक्ति मोर्चा के रामकृष्ण चैहान व राधेश्याम निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र प्राप्त किया।
 इस दौरान नामांकन स्थल पर सुरक्षा के कड़े उपाय किए गए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed