फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three arrested with 15 liters of raw liquor

15 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Thu, 28 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with 15 liters of raw liquor
थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की। शराब महुआ से बनायी गई थी। इस दौरान पुलिस ने तीन लोग को अवैध तरीके से शराब बेचने के आरोप में पकड़ा। पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

नौगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सरोज ने सूचना पर टीम गठित कर बृहस्पतिवार को तीन स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान हरियाबांध पुलिस चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार की टीम ने राम सूरत निवासी सोनाइत थाना नौगढ़ के पास से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की। वहीं एसआई लक्ष्मण सिंह की टीम ने सेमरा मोड़ से देवखत गांव जाने वाले मार्ग के पास से गुलाब निवासी देवखत थाना नौगढ़ के पास से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसी प्रकार पुलिस चौकी प्रभारी चंद्रप्रभा रामनयन यादव ने वाहन चेकिंग के दौरान चकिया - जमसोती मार्ग स्थित त्रिमुहानी के पास से राजनवीश निवासी जमसोती के पास पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसके बाद पुलिस तीनों को थाने ले आई। जहां तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed