फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three arrested including the main accused of doctor's abduction

डॉक्टर के अपहरण के मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

Sun, 06 Jun 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including the main accused of doctor's abduction
चहनिया । होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. अमरेश्वर के अपहरण मामले में शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी आकाश सिंह समेत उसके भाई व पिता का गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस पहले भी चार लोगों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

बलुआ थाना क्षेत्र के रईया गांव निवासी होमियोपैथ चिकित्सक डॉ. अमरेश्वर मौर्य का बदमाशों ने 31 मई को उस वक्त अपहरण कर लिया था जब वह चहनियां स्थित अपना क्लीनिक बंद कर घर जा रहे थे। बदमाशों ने एक जून की शाम फोन कर फिरौती मांगी थी। इसके बाद फिरौती की रकम लेने आये बदमाशों से दो जून की सुबह पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। इसमें एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया था। इस दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। वहीं फिरौती की रकम भी बरामद की।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही टेंगरा मोड़ स्थित एक मकान से उनके दो साथियों को पकड़ लिया और चिकित्सक को उनके कब्जे से सकुशल छुड़ा लिया। शनिवार को पुलिस ने अपहरण कांड के मुख्य आरोपी आकाश सिंह, उसके पिता रामविलास सिंह व भाई अभिषेक सिंह को मथेला नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण मामले में मुख्य आरोपी, उसके पिता और भाई पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस को इनकी तलाश थी। शनिवार को पता चला कि ये कहीं भागने की फिराक में हैं। मथेला नगर पुलिया के पास पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

अमित कुमार, एसपी, चंदौली
पीडीडीयू नगर। चिकित्सक अपहरण मामले में पुलिस ने जिस प्रकार से उसकी बरामदगी दिखाते हुए मुख्य आरोपी आकाश सिंह के साथ उसके पिता और भाई को आरोपी बनाया है। इससे सवाल खड़े होने शुरू हो गये है। चट्टी-चौराहों पर दिनभर चर्चा होती रही कि पुलिस ने आकाश के साथ उसके पिता और भाई को आरोपी क्यों बनाया। लोगों ने कहा कि घटना के खुलासे के वक्त पुलिस ने आकाश को मुख्य आरोपी बताया तो उन्होंने उस दौरान उसके पिता या फिर भाई का जिक्र क्यों नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed