फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three arrested in bribe sent to prison

घूसखोरी में बंदी तीन को जेल

Fri, 20 Mar 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Fri, 20 Mar 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
Three arrested in bribe sent to prison
जिलाधिकारी एनके सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी द्वारा बुधवार की दोपहर
विज्ञापन
करीब दो बजे गंजख्वाजा स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में घूस लेने के आरोप में रंगेहाथ पकड़े गए दो बाबू एवं एक दलाल को देर रात जेल भेज दिया गया।

इसके पहले उपजिलाधिकारी सदर गिरीश कुमार शर्मा की तहरीर पर अलीनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।


गौरतलब है कि गंजख्वाजा स्थित एआरटीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं लूटखसोट के खिलाफ बुधवार को हुई जांच पड़ताल व कार्रवाई की गुरुवार को पूरे दिन चट्टी चौराहे पर चर्चाएं तेज रहीं। दूसरी तरफ गुरुवार को एआरटीओ दफ्तर के आसपास सियापा छाया रहा।

कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारी एवं अधिकारी भी सहमे सहमे से दिखाई दिए। लोग यह कयास लगा रहे थे कि जिलाधिकारी के इस मामले में कड़े रुख के बाद क्या एआरटीओ दफ्तर की कार्यप्रणाली में अब सुधार देखने को मिलेगा या फिर विभागीय कर्मी अपने पुराने ढर्रे पर वापस लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed