फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three animals died at the bovine shelter site

एसडीएम के निरीक्षण में गोवंश आश्रय स्थल में मिली लापरवाही

Wed, 05 Aug 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three animals died at the bovine shelter site
चकिया। एसडीएम अजय मिश्र ने पशु चिकित्सा केंद्र में स्थित निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन पशुओं के मृत पाए जाने की सूचना पर उन्होंने वहां मौजूद कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई तथा नगर पंचायत प्रशासन को व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी दोपहर में तहसीलदार फूलचंद के साथ राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर में स्थापित निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल पर पहुंचे। पशुओं के चरनी में चारा, पानी न देख तथा तीन पशुओं की मौत की सूचना से उपजिलाधिकारी नाराज हो गए। उन्होंने मृत पशुओं को सुरक्षित स्थान पर दफनाने का निर्देश दिया तथा वहा मौजूद कर्मचारियों को पशुओं की देखभाल सही ढंग से करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर बुलाकर नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक राजनाथ सिंह से कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर, कैशबुक बाउचर आदि के बाबत पूछताछ की तथा उसे प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने बिना अनुमति के पशुओं का गोबर वन विभाग को देने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने जांच रिपोर्ट को जिला प्रशासन को भेजने के निर्देश तहसीलदार को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed