फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thousands of rupees of cash and goods stolen from three shops

तीन दुकानों से हजारों रुपये नकद और सामान चुराए

Sun, 28 Jun 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Thousands of rupees of cash and goods stolen from three shops
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना अंतर्गत कटेहरा गांव में शनिवार की रात चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़कर हजारों रुपये नकदी सहित सामान चुरा लिए। चोरों ने दो अन्य दुकानों का भी ताला तोड़ा, हालांकि यहां से वे कुछ चोरी नहीं कर सके। सुबह चोरी का पता चलने पर गांव में खलबली मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कटेहरा गांव स्थित एक कटरे में शनिवार की रात चोरों ने आनंद पांडेय के खली चुनी और जनरल स्टोर की दुकान से 5000 रुपये नगदी और चार हजार के सामान, शिव प्रसाद पांडेय के जनरल स्टोर से 2000 रुपये नकद और तीन हजार रुपये मूल्य के सामान, अरविंद यादव के बिल्डिंग मैटेरियल से 6000 रुपये नगदी चुरा लिए। चोरों ने रमेश पांडेय के खली चूनी की दुकान और कमलेश पांडेय के इलेक्ट्रॉनिक की दुकान का ताला तोड़ा लेकिन यहां वे चोरी नहीं कर सके। सुबह दुकानों का ताला टूटा हुुआ देेख कर और सामान गायब देख कर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल कर जल्द ही खुलासा करने का आश्वासन दिया। चोरी की इस घटना से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed