{"_id":"5faae6ae8ebc3e9bbb18de98","slug":"those-who-put-pressure-horn-in-vehicles-will-be-fined-chandauli-news-vns5575694111","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों में प्रेशर हार्न लगाने वालों से वसूला जाएगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों में प्रेशर हार्न लगाने वालों से वसूला जाएगा जुर्माना
विज्ञापन
चंदौली। यातायात माह के दौरान पुलिस सभी लग्जरी वाहनों की जांच करेगी। इस दौरान वाहनों में प्रेशर हार्न लगाने वालों से जुर्माना वसूलने की तैयारी है। वहीं वाहनों के शीशे पर काली फिल्म लगाकर चलने वाले वाहनों को सीज किया जाएगा। इसके लिए सभी थानाध्यक्षों और यातायात विभाग के अफसरों को निर्देश जारी कर दिया गया है।
पुलिस विभाग की ओर से नवंबर में यातायात माह मनाया जाता हैं। इस दौरान यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। अभी दो पहिया चालकों से नियमों का पालन न करने पर जुर्माना वसूला जा रहा है। लेकिन अब चार पहिया चालकों के खिलाफ भी यातायात विभाग का डंडा चलने वाला है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद प्रेशर हार्न और काली फिल्म लगाने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। नियमों के मुताबिक प्रेशर हार्न लगाने वालों से दो से ढाई हजार रुपये तथा काली फिल्म लगाने वालों से एक हजार रुपये वसूला जाएगा। वहीं वाहन को सीज करने की कार्रवाई हो सकती है।
यातायात जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। प्रंशर हार्न और काली फिल्म लगाने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी। गोष्ठी और प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
गोपालजी गुप्ता, प्रभारी यातायात निरीक्षक।
रिपोर्ट रविकांत सिंह