फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Those who disturb the election will not be well

चुनाव में गड़बड़ी करने वालों की नहीं होगी खैर, सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम

Mon, 07 Mar 2022 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Those who disturb the election will not be well
पीडीडीयू नगर। विधान सभा चुनाव में गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं होगी। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर पर्याप्त जवानों की तैनाती की गई है। वहीं मतदान केंद्रों पर ड्रोन कैमरे से भी निगाह रखी जाएगी। इसके पूर्व बिहार की सीमा को सील किया जा चुका है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में सोमवार को मतदान केंद्रों पर मत डाले जाएंगे। मतदान के दौरान किसी प्रकार की गड़बडी न होने, अशांति न फैला और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। संवेदनशील, अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र और उसके आसपास के इलाके की निगरानी ड्रोन से होगी। जिले भर में मतदान केंद्रों पर दस हजार से अधिक अर्द्धसैनिक बल, गैर जिलों के पुलिसकर्मियों तैनाती की गई है। अशांति फैलने पर त्वरित कार्रवाई के लिए थानों में क्यूआरटी, मोबाइल दस्ता को तैनात किया गया है। प्रत्येक विधानसभा में अर्द्धसैनिक बल की नौ टुकड़ियां भ्रमण करती रहेंगी। कहीं से कोई भी दंगा-फसाद, मतदाताओं को मतदान से रोकने, उनको डराने और धमकाने की कोई भी सूचना मिलेगी, तो तुरंत पुलिस मौक पर पहुंचेगी। मतदान केंद्रों पर इसके साथ ही सीसीटीवी लगाए हैं। जिले को 127 सेक्टर और 21 जोन में बांटा गया है। बिहार सीमा से सटा होने की वजह से गड़बड़ी न हो इसके लिए भी तैयारी की गई है। जिला पुलिस कंट्रोल रूम से बिहार के कैमूर (भभुआ) जिले के पुलिस कंट्रोल रूम भी कनेक्ट हो गए हैं। ऐसे में मतदान में बाधा डाल कर सीमा पार कर बचने की कोशिश भी नाकाम हो जाएगी। इस संबंध में एसपी अंकुर अग्रवाल ने कहा कि सुरक्षित पारदर्शी,निष्पक्ष और प्रलोभन मुक्त मतदान कराने को सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। चुनाव ड्यूटी में लगे फोर्स को मतदान में कोई गड़बड़ी, मतदाताओं से दबंगई करने, शांति व्यवस्था को भंग करने को लड़ाई-झगड़ा, दंगा-फसाद करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed