फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Those selling Chinese made Manja will go to jail: SP

चीन निर्मित मांझा बेचने वाले जाएंगे जेल : एसपी

Tue, 17 Dec 2024 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Those selling Chinese made Manja will go to jail: SP
पीडीडीयू नगर। मौसम के करवट बदलने के साथ आसमान में रंग बिरंगी पतंगें उड़ने लगी हैं।
विज्ञापन

वहीं, प्रतिबंध के बावजूद दुकानदार चीन निर्मित खतरनाक मांझा बेच रहे हैं। इससे हर साल हादसे होते हैं। इसको देखते हुए एसपी आदित्य लांग्घे ने प्रतिबंधित मांझा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि खतरनाक मांझा बेचने वालों को जेल भेजा जाएगा।
मकर संक्राति के पहले ही जिले में पतंगों और मांझे की बिक्री शुरू हो जाती है। पेंच लड़ाने और ज्यादा से ज्यादा पतंगों को काटने के लिए लोग चीन निर्मित मांझा का प्रयोग करते हैं। इससे हर साल पशु-पक्षियों के अलावा इंसानों की भी जान जाती है। बहुत से लोग घायल हो जाते हैं। इसलिए सरकार ने चीन निर्मित मांझा पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बावजूद दुकानदार प्रतिबंधित मांझा धड़ल्ले से बेच रहे हैं। जिले में हर साल 15 से 18 लाख रुपये का पतंग और मांझे का कारोबार होता है। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा चीन निर्मित मांझे का होता है।
विज्ञापन

एसपी ने सभी थाना अध्यक्षों को निर्देश जारी किया है कि क्षेत्र में कहीं भी प्रतिबंधित मांझे की ब्रिकी न होने दें। साथ ही दुकानों की जांच कर चीन निर्मित मांझा बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed