फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Those good times tricked the public schools Dimple

अच्छे दिन वालों ने जनता को बरगलाया ः डिंपल

Tue, 07 Mar 2017 01:41 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 07 Mar 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
Those good times tricked the public schools Dimple
सभा को सबोधित करती डिंपल यादव।
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि अच्छे दिन वालों ने जनता को बरगलाने के सिवा कुछ नहीं किया। असफलता से घबरा कर मोदी लगातार रोड शो कर रहे हैं। नोटबंदी से सबसे अधिक परेशानी गरीबों को हुई। सपा ने हमेशा गरीबों का साथ दिया। वे बीपी हायर सेकेंड्री स्कूल दुलहीपुर में मुगलसराय से सपा प्रत्याशी बाबूलाल यादव के समर्थन में सभा को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीएम को नहीं मालूम कि अखिलेश सरकार ने सौ नंबर डायल की सुविधा जनता को दी है। जिससे प्रदेश में अपराध में कमी आई है। इस समय परीक्षाएं नहीं हो रही हैं, फिर भी प्रधानमंत्री को प्रदेश में नकल होती दिख रही है। अच्छे दिन वालों ने घरेलू गैस सिलेंडर को महंगा कर आठ सौ रुपये तक पहुंचा दिया। बिजली कटौती पर प्रधानमंत्री झूठ बोल रहे हैं। उस समय वे मुख्यमंत्री के साथ विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर रही थीं और बिजली थी। देश में हो रहे अपराधों में उत्तर प्रदेश सबसे निचले स्थान पर है जबकि गुजरात में सर्वाधिक अपराध होते हैं।  बसपा प्रमुख मायावती पर कहा कि वे मुख्यमंत्री की बुआ हैं तो मेरी भी बुआ हैं। कहीं ऐसा न हो कि इस बार भी बीजेपी को राखी बांधकर वे भइया न बना लें। ऐसा वे तीन बार कर चुकी हैं। सपा सांसद ने कहा कि सपा सरकार बनने पर सर्वाधिक लाभ स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को मिलेगा। 108 नंबर एंबुलेंस का समाजवादी सरकर ने पहला प्रयोग किया जिसका लाभ प्रत्येक वर्ग की महिलाओं को मिला। इस बार सरकार बनी तो सभी के हाथ में स्मार्ट फोन होंगे। इस मौके पर सपा प्रत्याशी बाबूलाल, पूर्व सांसद रामकिशुन, राजकुमार जायसवाल, संतोष यादव, समृद्घि श्रीवास्तव, मधु राय, सरिता सिंह, चंद्रशेखर, यादवेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed